- दूसरे व्यक्तियों में सुधार करने से पहले हमें अपने सुधार की बात पहले सोचनी होगी। दूसरों से मधुर व्यवहार की अपेक्षा रखने से पूर्व हमें स्वयं अपने व्यवहार को मधुर रखना होगा। कई बार हमारा खुद का व्यवहार कितना निम्न और अशोभनीय हो जाता है।
- दूसरों की कमजोरियों और दुर्बलताओं का हम बहुत मजाक उड़ाते हैं। एकदम आग बबूला भी हो जाते हैं। कभी हमने बिचार किया कि हमारे स्वयं के भीतर भी कितने दोष- दुर्गुण और वासना भरी पड़ी है यह अलग बात है हमने उसके ऊपर सच्चरित्र की झूठी चादर ओढ़ रखी है।
- इस जगत में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं जो पूर्णतः भला हो या बुरा हो। परिस्थिति के हिसाब से भली बुरी छवि सामने आती रहती है। यदि हम दूसरों में बुराई, अभाव या अपकार ही देखते रहेंगे तो जीवन को नरक बनते देर ना लगेगी। याद रखना दुनिया में किसी को सुधारना चाहते हो तो केवल स्वयं को सुधारो।
Showing posts with label आज का भगवद चिन्तन. Show all posts
Showing posts with label आज का भगवद चिन्तन. Show all posts
Thursday, 1 June 2017
आज का भगवद चिन्तन
Tuesday, 11 April 2017
आज का भगवद चिन्तन
- अपने काम को समय पर करने की आदत बनाओ क्योंकि आप घडी तो खरीद सकते हो मगर समय को नहीं। आप सिर्फ घड़ी को अपने हाथों में बाँध सकते हैं, वक्त को कदापि नहीं। वक़्त को कोई नहीं रोक पाया।
- घड़ी भले ही पीछे भी हो सकती है मगर वक्त पीछे नहीं हो सकता और घड़ी तो बंद भी हो जाती है मगर उससे समय चक्र नहीं बंद हो जाता। वक़्त का सम्मान ना करने वाले का एक दिन वक़्त भी सम्मान नहीं करता है।
- अतः याद रखना कि काम समय पर ही पूरा किया जाये क्योंकि घड़ी भले ही आपकी हो मगर वक्त अपनी चाल से चलता है किसी और की चाल से नहीं। दुनिया में कोई भी ऊँचे मुकाम पर पहुंचा है तो मेहनत और समय बद्धता के कारण। कोई भी कार्य हो उसकी पूरे होने की समय सीमा जरूर हो।
Friday, 7 April 2017
आज का भगवद चिन्तन
Wednesday, 5 April 2017
आज का भगवद चिन्तन
*राधे राधे - *
- श्रीमद भगवद गीता में भगवान् श्री कृष्ण अर्जुन को कहते हैं कि मेरी बनाई हुई यह माया बड़ी दुस्तर है। इससे बड़े- बड़े ज्ञानी भी मुक्त नहीं हो पाते। लेकिन जो मेरा निरन्तर भजन , सुमिरण करते हैं वो मेरी कृपा से इससे मुक्त हो जाते हैं।
- ज्ञान मार्ग में और भक्ति मार्ग में यही अंतर है। ज्ञानी हर वस्तु को छोड़ कर मुक्त होता है। भक्त उस वस्तु को परमात्मा को अर्पित करके मुक्त होता है। माया को माया पति की और मोड़ दो तो माया प्रभाव ना डाल पायेगी। लक्ष्मी तब तक ही बांधती है जब तक वह अपनी देह के सुखों की पूर्ति में ही खर्च होती है।
- लक्ष्मी को नारायण की सेवा में लगाना शुरू कर दो तो वह पवित्र तो होगी ही तुम्हें प्रभु के समीप और ले आएगी। याद रखना, माया को छोड़कर कोई मुक्त नहीं हुआ अपितु जिसने प्रभु की तरफ माया को मोड़ दिया वही मुक्त हुआ। इन्द्रियों को तोडना नहीं मोड़ना है। इन्द्रियों का साफल्लय विषयों में नहीं वासुदेव में है।
Sunday, 2 April 2017
आज का भगवद चिन्तन
जय श्री कृष्ण
राधे राधे
जय माता की
नारी से नारायणी की यात्रा का पर्व ही नवरात्र है। यह पर्व नारी के जीवन के उच्चतम स्तर को रेखांकित करता है। दुनिया में कुछ लोग भले ही नारी को भोग की वस्तु या उसे अपने से कमतर आंकते हों। मगर एक नारी चाहे तो कौन सा पद प्राप्त नहीं कर सकती ? माँ दुर्गा के चरित्र को देखो।
माँ का जन्म दिव्य है इसलिए इतने देवताओं को होते हुए वो पूज्या नहीं हुईं अपितु उनके कर्म दिव्य हैं इसलिए वो पूज्या हुईं। परहित और परोपकार की भावना से जो कर्म करता है, देर से ही सही समाज उसको पूजता अवश्य है।
जगत की तो छोड़ो जगदीश प्राप्ति की भी जब गोपियों ने ठान ली और कृष्ण प्राप्ति के लिए माँ भगवती की शरण में गई तो गोविन्द को भी प्राप्त कर लिया। माँ के कात्यायनी स्वरूप की गोपियों ने आराधना की। नवरात्र के 6वे दिन आज माँ कात्यायनी की ही पूजा की जाती है।

Subscribe to:
Posts (Atom)