Showing posts with label अपनी. Show all posts
Showing posts with label अपनी. Show all posts

Tuesday, 13 October 2015

अपनी वाणी को मीठा और हितकर बोलने का आदी बना

जिस व्यक्ति ने अपनी वाणी को मीठा और हितकर बोलने का आदी बना लिया है , उसका तो सबसे प्रेम होगा ही ।
इसका तो सीधा - सीधा सा मललव ही यह है , कि वह सबमें उसी परमात्मा को देख रहा है।
इसलिए अब कटु बोले तो , किससे ? ।
वरना तो , संसारी लोगों से तो उसे कभी न कभी और कुछ न कुछ कडवा भी तो सुनने को मिलता ही होगा , और यही जीवन की सबसे बडी उपलब्धि भी है ।
क्योंकि रागाद्वेष से ग्रस्त व्यक्ति सच में  और सच्ची भक्ति कर ही नहीं सकता ।
भक्त में भक्ति की प्रगाढता की पहचान ही यह है कि , वह अंदर से शांत हो , और प्रेम से लवालव भरा हो ।
प्रेम ही तो भक्ति में सबसे ज्यादा सहायक माना गया है ।
ऐसे व्यक्ति का जीते जी तो लोक, और अंत में परलोक संवर कर ही रहता है ।
ऐसे व्यक्ति की तो सभी शास्त्र मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हैं ।