Showing posts with label घटना. Show all posts
Showing posts with label घटना. Show all posts

Saturday, 30 January 2016

वैराग्य-सत्य घटना है


  एक सज्जन के चित् में वैराग्य उदय हुआ । उनकी अवस्था अभी छोटी थी । वें घर बार छोड़ कर निकल पड़े और भाग कर अयोध्या पहुँचे । उन्होंने वहाँ जाकर एक प्रसिद्ध विद्वान् महात्मा से प्रार्थना की कि आप मुझे वैराग्य दीक्षा देकर कृतार्थ कीजिये ।
महात्मा ने पूछा -- " तुम्हारा घर कच्चा है या पक्का ? घर पर कितने प्राणी है ? वहाँ क्या भोजन मिलता है ?
उन्होंने कहा - महाराज मेरा घर कच्चा है , तीन-चार प्राणी है , साधारण भोजन मिलता है ।
महात्मा जी ने कहा - मेरा मठ पक्का है , यहाँ सैंकड़ो साधु रहते हैं , उत्तम भोजन मिलता है । यदि कथा घर छोड़कर पक्के में रहना , तीन-चार प्राणी छोड़कर सैकड़ों प्राणियों में रहना और साधारण भोजन छोड़कर उत्तम उत्तम भोजन करना वैराग्य हो तो तुम आओ , मैं तुम्हें वैराग्य की दीक्षा दे दूँ । परन्तु यदि तुम्हें अपने विचार से ऐसा दीखता हो कि वहाँ की अपेक्षा यहाँ कुछ अधिक वैराग्य नहीँ है तो तुम्हें घर पर रहकर ही भजन करना चाहिए । भजन होना चाहिए चाहे घर हो या वन , गृहस्थ हो या विरक्त । वैराग्य अंतर की वस्तु है, बाहर की नहीँ । उसका अर्थ इतना ही है कि प्रियतम् प्रभु के अतिरिक्त वस्तु है , बाहर की नहीँ । उसका अर्थ इतना ही है कि प्रियतम् प्रभु के अतिरिक्त और किसी को भी मन में स्थान न मिलें , उनके अतिरिक्त और किसी से राग ना हो । तुम केवल उन्ही से राग करो , उन्ही का भजन करो, उन्हीं में रम् जाओ। बाह्य परिस्थितियों को तुम जितना अनुकूल बनाना चाहोंगे उतना उनमें फंस जाओगे । चाहे जैसी भी परिस्थिति हो , तुम जहाँ भी हो वहीँ भगवान का भजन करो। महात्मा जी का उपदेश मान कर वें लौट गये और वें बहुत समय तक गृहस्थ रहे और उनका भजन बड़े बड़े विरक्तों से भी उत्तम रहा । -- सत्यजीत तृषित । जय जय श्यामाश्याम ।।

Thursday, 22 October 2015

बड़ी अजीब घटना हुई थी- एक योगी और एक वेश्या

एक नगर में एक दिन दो मृत्यु हो गई थी! बड़ी अजीब घटना हुई थी१ एक योगी और एक वेश्या ----दोनों एक ही दिन एक ही घडी में संसार से चल दिए थे! दोनों का आवास भी आमने-सामने ही था! दोनों जीए भी साथ ही साथ और मरे भी साथ ही साथ! एक और गहरा आशचर्य भी था! वह तो योगी और वेश्या को छोड़ और किसी को ज्ञात नहीं है! जैसे ही उनकी मृत्यु हुई, वैसे ही उन्हें ले जाने के लिए ऊपर से दूत आए, लेकिन वे दूत वेश्या के लेकर स्वर्ग की और चले और योगी को लेकर नर्क की और! योगी ने कहा: "मित्रो, निशचय ही कुछ भूल हो गई है! वेश्या को स्वर्ग की और लिये जाते हो और मुझे नर्क की और? यह कैसा अन्याय है--यह कैसा अंधेर है?" उन दूतों ने कहा: "नहीं महानुभाव, न भूल है न अन्याय, न अंधेर! कृपाकर थोड़ा नीचे देखें!" योगी ने नीचे धरती की और देखा! वहां उसके शरीर को फूलों से सजाया गया था और उसका विशाल जलूस निकाला जा रहा था! हजारों-हजारों लोग रामधुन गाते हुए, उसके शरीर को शमशान की और ले जा रहे थे! वहां उसके लिए चंदन की चिता तैयार थी, और दूसरी और सड़क के किनारे वेश्या की लाश पड़ी थी! उसे कोई उठानेवाला भी नहीं था, इसलिए गीध और कुत्ते उसे फाड़-फाड़कर खा रहे थे!
यह देख वह योगी बोला: "धरती के लोग ही कहीं ज्यादा न्याय कर रहे है!"
उन दूतों ने उत्तर दिया: "क्योंकि धरती के लोग केवल वही जानते है, जो बाहर था! शरीर से ज्यादा गहरी उनकी पहुंच नहीं! असली सवाल तो शरीर का नहीं, मन का है! शरीर से तुम सन्यासी थे, किंतु मन में तुम्हारे क्या था? क्या सदा ही तुम्हारा मन वेश्या में अनुरक्त नहीं था? क्या सदा ही तुम्हारे मन में यह वासना नहीं जागती रही कि उधर वेश्या के घर में कैसा सुंदर संगीत और नृत्य चल रहा है, वहां बड़ा आनंद आता होगा और मेरा जीवन कैसा नीरस है! और उधर वह वेश्या थी! वह निरंतर ही सोचती थी कि योगी का जीवन कैसा आनंदपूर्ण है! रात्रि को जब तुम भजन गाते थे तो वह भाव-विभोर हो रोती थी! इधर सन्यासी के अहंकार से तुम भरते जा रहे थे, उधर पाप की पीड़ा से वह विनम्र होती जाती थी! तुम अपने तथाकथित ज्ञान के कारण कठोर होते गए और वह अपने अज्ञान-बोध के कारण सरल! अंतत तुम्हारा अहंकारग्रस्त व्यक्तित्व बचा और उसका अहंशून्य! मृत्यु के क्षण में तुम्हारे चिट में अहंकार था, वासना थी! उसके चिट में न अहंकार था, न वासना! उसका चिट तो परमात्मा के प्रकाश, प्रेम और प्रार्थना से परिपूर्ण था!" जीवन का सत्य बाह्य आचरण में नहीं है! फिर बाह्य के परिवर्तन से क्या होगा?
सत्य है बहुत आंतरिक---आत्यंतिक रूप से आंतरिक! उसे जानने और पाने के लिए व्यक्तित्व की परिधि पर नहीं, केंद्र पर श्रम करना होता है! उस केंद्र को खोजो! खोजने से वह निश्चय ही मिलता है, क्योंकि वह स्वयं में ही तो छिपा है!

जय श्री कृष्णा