Showing posts with label क्रोध. Show all posts
Showing posts with label क्रोध. Show all posts

Tuesday, 27 October 2015

क्रोधकी अधिकता के नाश का उपाय

क्रोधकी अधिकता के नाश का उपाय पूछा सो निम्नलिखित साधनोँको काममेँ लानेसे क्रोध का नाश हो जाता है ।

१. सब जगह एक वासुदेव भगवान का ही दर्शन करे । जब भगवानको छोड़कर दूसरी कोई वस्तु ही नहीँ रहेगी तब क्रोध किसपर होगा ?

२. यदि सब कुछ नारायण है तब फिर नारायणपर क्रोध कैसे हो ! सबके नारायण स्वरुप होने के कारण मैँ सबका दास हूँ । उस नारायणकी इच्छा के अनुसार ही सब कुछ होता है और वही प्रभु सबकुछ करता है, तब फिर क्रोध किसपर किया जाय?

३. नारायणकी शरण होना चाहिए, जो कुछ होता है सो उसी की आज्ञासे होता है । अपनी इच्छासे करने पर नारायण की शरणागति मेँ दोष आता है । मालिक अपने आप चाहे सो करेँ, मैँ निश्चिन्त हूँ । ऐसी भावना होनी चाहिए । चाहना करनेसे क्रोध होता है । इच्छा बिना क्रोध नहीँ हो सकता ।

४. सब कुछ काल भगवानके मुख मेँ देखना चाहिए । थोड़े दिन के लिए मैँ क्रोध क्योँ करुँ ? संसार सब अनित्य है, समयानुसार सभी का नाश होनेवाला है, जीवन बहुत थोड़ा है, किसी के मनको कष्ट पहुँचे ऐसा काम क्योँ करना चाहिए ?

५. जो अपनेसे बड़ेपर क्रोध आवे तो उससे क्षमा माँगे और उसके चरणोँमेँ गिर जाय और जो वह अपने ऊपर क्रोध करे तो भी उसके चरणोँमेँ गिर जाय तथा हँसकर प्रसन्न मनसे बातेँ करे या चुप हो जाय ।

६. अपने से छोटेपर क्रोध आवे तो उसके हित के लिए केवल दिखानेमात्र के लिए ही वह क्रोध होना चाहिए । अपने स्वार्थ का त्याग होना चाहिए, इच्छा ही क्रोधमेँ हेतु है, इससे इच्छाका नाश हो, ऐसा उपाय करना चाहिए । भगवान के स्वरुप और नाम का चिन्तन हुए बिना ऐसा होना कठिन है |

सेठ जयदयाल जी गोयन्दका, गीताप्रेस गोरखपुर

"राम"

Tuesday, 13 October 2015

क्रोध और परिणाम -


एक बार की बात है, एक छोटे बच्चे को बहोत गुस्सा आता था l उसके पिता ने उसे कीलो से भरा हुआ एक बैग दिया और कहा की जब भी उसे गुस्सा आएगा वह उस कील को बाड़े के पीछे हथोड़े से ठोक देगा.l
पहले ही दिन उस लड़के ने ३७ कीले बाड़े के पीछे ठोकी. और कुछ हफ्तों बाद, वो अपने गुस्से को काबू में करना सीख गया था, कीले बाड़े की दीवार पर दिन ब दिन कम होते जा रही थी. उसने जाना की जब उसे गुस्सा आये तो ये आसान तरीका है की वह किलो को हथोड़े से ठोके जिससे वो अपना गुस्सा काबू में कर सके.l
और आखिर वो दिन आ ही गया जब उस लड़के को जरा भी गुस्सा नहीं आया. ये बात उसने अपने पिताजी को बताई और उसके पिताजी ने उसे सलाह दी की वो हर दिन एक कील निकाल लाये जो उसने गुस्से के वक़्त ठोकी थी, ताकि हर दिन वह गुस्से पर काबू पा सके. और ऐसे कई दिन बीतते गये और एक दिन ऐसा आया जब उस बाड़े में एक भी कील नहीं बची थी.l
तब पिताजी ने बच्चे का हाथ अपने हाथ में लिया और उसे बाड़े में ले गये. और कहा, “तुमने बहोत अच्छी तरह अपना काम किया अब उन गड्डो को देखो जो कील ठोकने से हुए थे. वो बाड़ा कभी पहले जैसा नहीं हो सकता. इसी तरह गुस्से में कहे हुए आपके कडवे शब्द भी निकल जाने पर कभी वापिस नहीं आते.”
गुस्से में कहे हुए कडवे शब्दों के बाद इसका कोई अर्थ नहीं होता की आपने कितनी बार Sorry कहा या माफ़ी मांगी. उस समय आप अपना सम्मान वापिस नही पा सकते.l