Showing posts with label परिणाम. Show all posts
Showing posts with label परिणाम. Show all posts

Thursday, 22 October 2015

सुख और दुःख प्रभु की ही कृपा और कोप का परिणाम ही तो हैं।

एक बार भगवान राम और लक्ष्मण एक सरोवर में स्नान के लिए उतरे उतरते समय उन्होंने अपने- अपने धनुष बाहर तट पर गाड़ दिए
जब वे स्नान करके बाहर निकले तो लक्ष्मण ने देखा की उनकी धनुष की नोक पर रक्त लगा हुआ था !
उन्होंने भगवान राम से कहा -"
भ्राता ! लगता है कि अनजाने में कोई हिंसा हो गई ।"
दोनों ने मिटटी हटाकर देखा तो पता चला कि वहां एक मेढ़क मरणासन्न पड़ा है ।
भगवान् राम ने करुणावश मेंढक से कहा- " तुमने आवाज क्यों नहीं दी ? कुछ हलचल,छटपटाहट तो करनी थी। हम लोग तुम्हे बचा लेते जब सांप पकड़ता है तब तुम खूब आवाज लगाते हो । धनुष लगा तो क्यों नहीं बोले ?
मेंढक बोला - प्रभु ! जब सांप पकड़ता है तब मैं ' राम- राम ' चिल्लाता हूँ एक आशा और
विश्वास रहता है प्रभु अवश्य पुकार सुनेंगे।
पर आज देखा की साक्षात् भगवान् श्री राम स्वयं धनुष लगा रहे है तो किसे पुकारता ?
आपके सिवा किसी का नाम याद नहीँ आया बस इसे अपना सौभाग्य मानकर चुपचाप सहता रहा ।"
सच्चे भक्त जीवन के हर क्षण को भगवान् का आशीर्वाद मानकर उसे स्वीकार करते हैं
सुख और दुःख प्रभु की ही कृपा और कोप का परिणाम ही तो हैं।
.
एक बार प्रेम से कह दो ..
जयश्रीराम...

Tuesday, 13 October 2015

क्रोध और परिणाम -


एक बार की बात है, एक छोटे बच्चे को बहोत गुस्सा आता था l उसके पिता ने उसे कीलो से भरा हुआ एक बैग दिया और कहा की जब भी उसे गुस्सा आएगा वह उस कील को बाड़े के पीछे हथोड़े से ठोक देगा.l
पहले ही दिन उस लड़के ने ३७ कीले बाड़े के पीछे ठोकी. और कुछ हफ्तों बाद, वो अपने गुस्से को काबू में करना सीख गया था, कीले बाड़े की दीवार पर दिन ब दिन कम होते जा रही थी. उसने जाना की जब उसे गुस्सा आये तो ये आसान तरीका है की वह किलो को हथोड़े से ठोके जिससे वो अपना गुस्सा काबू में कर सके.l
और आखिर वो दिन आ ही गया जब उस लड़के को जरा भी गुस्सा नहीं आया. ये बात उसने अपने पिताजी को बताई और उसके पिताजी ने उसे सलाह दी की वो हर दिन एक कील निकाल लाये जो उसने गुस्से के वक़्त ठोकी थी, ताकि हर दिन वह गुस्से पर काबू पा सके. और ऐसे कई दिन बीतते गये और एक दिन ऐसा आया जब उस बाड़े में एक भी कील नहीं बची थी.l
तब पिताजी ने बच्चे का हाथ अपने हाथ में लिया और उसे बाड़े में ले गये. और कहा, “तुमने बहोत अच्छी तरह अपना काम किया अब उन गड्डो को देखो जो कील ठोकने से हुए थे. वो बाड़ा कभी पहले जैसा नहीं हो सकता. इसी तरह गुस्से में कहे हुए आपके कडवे शब्द भी निकल जाने पर कभी वापिस नहीं आते.”
गुस्से में कहे हुए कडवे शब्दों के बाद इसका कोई अर्थ नहीं होता की आपने कितनी बार Sorry कहा या माफ़ी मांगी. उस समय आप अपना सम्मान वापिस नही पा सकते.l